Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णियां: सात निश्चय योजना में धांधली को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 8, 2019

पूर्णियां: सात निश्चय योजना में धांधली को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा

कोशी लाइव:अक्की

पूर्णिया।जानकीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर वार्ड नंबर 12 के ग्रामीण सौरभ कुमार ने शुक्रवार को डीएम को एक आवेदन देकर कहा कि गंगापुर वार्ड नंबर 12 में सात निश्चय योजना के अध्यक्ष विशेश्वर दास के द्वारा सात निश्चय योजना का कार्य मनमानी तरीके से कर रहे हैं  ।श्री कुमार ने कहा कि 17 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के द्वारा  गंगापुर वार्ड नंबर 12 में एक रास्ता बनवाने का स्वीकृति बनमनखी प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा  गया।  लेकिन यह रास्ता अभी तक नहीं बनाया गया  ग्रामीण श्री कुमार ने आरोप लगाया कि जिस रास्ते का बनवाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा स्वीकृति दिया गया है वह रास्ता अभी तक नहीं बनाया गया है और  रास्ता में जिन - जिन व्यक्तियों का जमीन पड़ता है उन लोगों ने रास्ता बनवाने के लिए तैयार  हैं। लेकिन जो रास्ता बनवाने के लिए स्वीकृति मिला है वह रास्ता बनाने के लिए स्वीकृति की राशि  निन्यानवे  हजार एक सौ   रुपये  मिला है  ( 99100 रूपये ) रास्ता   बनवाने के  मिला  हुआ है । ग्रामीण सौरभ कुमार को आशंका है कि  रुपए की घोटाले तो नहीं हो गई ।श्री कुमार ने इस संबंध में   पूर्व में डीडीसी पूर्णिया , बनमनखी अनुमंडल पदाधिकारी   को आवेदन  देकर  जांच पड़ताल करने की मांग  किया था  लेकिन आवेदन पर कोई भी पहल नहीं  किया गया। श्री कुमार ने  6 मार्च को  इस संबंध में बनमनखी प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी  आवेदन देकर  जांच पड़ताल करवाने की  मांग किया एवं जिला पदाधिकारी से मांग किया है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच पड़ताल करवाया   जाय  ।