कोशी लाइव:अक्की
केहाट थाने की पुलिस शुक्रवार ने गुप्त सूचना के आधार पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से फर्जी पुलिस व जीएसटी अधिकारी बन लोगों रुपये लूटने वाले शातिर को पुलिस ने दबोच लिया है। लुटेरे की पहचान केनगर थानाक्षेत्र के वनभाग निवासी मो. खुर्शीद आलम के रूप में की गई है। मामले पर थानाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने बताया कि दारोगा व जीएसटी अधिकारी बनकर लोगों से लूटपाट करने वाला गिरफ्तार हो चुका है। यह अपने आधे दर्जन से अधिक गुर्गों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देता था। गिरोह में शामिल सभी लोगों के अलग-अलग काम थे। जैसे कुछ शातिर बैंक व गुलाबबाग मंडी में रैकी करता था। इसके बाद इसकी सूचना वह अपने साथियों को देता था। इस गिरोह में के अन्य सदस्य अभी फरार चल रहे हैं। खुर्शीद से पूछताछ के दौरान कुछ इनपुट मिले हैं। इस गिरोह के अन्य सभी अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है। छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
चार दिन पहले भी दिया था लूट को अंजाम
गिरफ्तार हुआ लुटेरा अपने गुर्गों के साथ मिलकर चार दिन पहले ही फौजी बनकर एक ट्रक मालिक व इसके मालिक से फौजी बनकर बंदूक के नौंक पर 38 हजार रूपया लूट लिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मो. खुर्शीद ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसके चार दिन पहले भी जनता चौक पर बालू बेचकर आ रहे ट्रक ड्राइवर से बंदूक के नौंक पर 38 हजार रूपया लूट लिया था। उन्होंने बताया कि इस गिरोह ने आधा दर्जन से भी अधिक लूटकांड की वारदात को अंजाम दिया था। पिछले कई दिनों से यह फरार चल रहा था।
