Kosi Live-कोशी लाइव बिहार: एनआईए हथियार तस्करी की जांच करने पूर्णिया पहुंची - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 10, 2019

बिहार: एनआईए हथियार तस्करी की जांच करने पूर्णिया पहुंची

कोशी लाइव:अक्की

चर्चित यूबीजीएल हथियार तस्करी मामले की जांच करने एनआईए की तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार सुबह पूर्णिया पहुंच गई ।एसपी विशाल शर्मा से मिलकर टीम ने इस मामले में कुछ अहम बिंदुओं पर चर्चा की।
इस संबंध में एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि लखनऊ से तीन सदस्यीय टीम आकर यूबीजीएल मामले की जांच कर रही है। टीम में एक एडिशनल एसपी और दो इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं। पूर्णिया पुलिस मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों को सौंपनों की प्रक्रिया कर रही है। इसके बाद न्यायालय से इस मामले को एनआईए अपने कोर्ट में ट्रायल चलाएगी। टीम ने बायसी थाना पहुंचकर भी जांच की। 
एसपी ने बताया कि इस मामले में अबतक मास्टरमाइंड मुकेश कुमार सिंह समेत छह लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। संतोष समेत एक दर्जन लोग फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों में छापेमारी चल रही है।