कोशी लाइव:अक्की
मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जोरगामा मध्य विद्यालय के पास एक स्कार्पियो ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। इस घटना में एक व्यक्ति रहिका टोला निवासी गुरुदेव यादव की मौत हो गयी। वहीं दूसरे व्यक्ति उमाकांत यादव की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
बताया गया कि गुरुदेव यादव और उमाकांत यादव बाइक से शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे बहन के घर परसा से अपने घर रहिका टोला जा रहे थे। गुरुदेव के चाचा जंग बहादुर यादव ने बताया कि मिडिल स्कूल के पास मीरगंज की तरफ से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दी और उसपर सवार दोनों लोगों को रौंदते हुए निकल गयी।
इस घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मुरलीगंज पुलिस स्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए मुरलीगंज पीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मधेपुरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान गुरुदेव यादव की मौत हो गयी।उमाकांत यादव को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटनास्थल पर स्कॉर्पियो का टूटा नंबर प्लेट पाया गया। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।