कोशी लाइव:अक्की
रिपोर्ट :- रितेश : हन्नी - सहरसा
सहरसा :- बंगाली बाज़ार रेलवे ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण की माँग को लेकर वर्षों से संघर्ष कर रहे कोशी युवा संगठन के संस्थापक युवा नेता सोहन झा ओवरब्रिज निर्माण कार्य को जल्द से जल्द आरंभ करने की माँग को लेकर पथ निर्माण मंत्री श्री नंद किशोर यादव जी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सोपा और युवा नेता सोहन झा ने मंत्री जी को सहरसा में ओवरब्रिज नहीं बनने के कारण सहरसा वासियों को जाम से हो रही परेशानी से अवगत करवाए। मंत्री जी ने कहा कि सहरसा में ओवरब्रिज निर्माण के लिए बिहार सरकार भी प्रतिबध है चार बार टेंडर फैल होने के कारण अब पुल निर्माण निगम के द्वारा ओवरब्रिज बनवाया जाएगा। मंत्री जी ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की स्वीकृति मिल गई है लोकसभा चुनाव के बाद विधिवत इसका निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। युवा नेता सोहन झा के नेतृत्व में संगठन ने कई कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार और राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट करवाया धरना प्रदर्शन, पैदल मार्च, एक दिवसिय भूख हरताल, जागरुकता अभियान, हस्ताक्षर अभियान जिसमें 1 लाख हस्ताक्षर करवाकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार को भेजा गया अंत में आमरण अनशन के पश्चात केंद्रीय परिवहन एवं सरक निर्माण मंत्री ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए 70 करोड़ का राशि आवंटित किया एवं ओवरब्रिज निर्माण की ज़िम्मेदारी बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री को दिया गया इसी आलोक में युवा नेता सोहन झा बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री से मिले, पथ निर्माण मंत्री श्री नंद किशोर यादव जी ने जनहित के मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करवाने के लिए संगठन का आभार व्यक्त किया और संगठन के संस्थापक सोहन झा को भविष्य की शुभकामनाएँ दिए।