Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:गांधी पथ में कपड़ा व्यवसायी के यहां लाखों की चोरी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 8, 2019

सहरसा:गांधी पथ में कपड़ा व्यवसायी के यहां लाखों की चोरी

कोशी लाइव:अक्की

सहरसा। गुरुवार की रात शहर के गांधी पथ स्थित कपडा व्यवसायी मुकेश कुमार गुप्ता के घर से चोरों ने लाखों की संपत्ति चुरा ली। गृहस्वामी घर में ताला लगाकर अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आसनसोल गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों की नजर जब घर के दरवाजा पर गयी तो घर का ग्रील खुला हुआ था। जब लोग जमा हुआ तो चोरी की जानकारी मिली। घर का हर कमरा खुला हुआ था और कमरे में सामान बिखरा था। पड़ोसियों ने तुरंत ही इसकी सूचना गृहस्वामी मुकेश व सदर थाना पुलिस को दी गयी। सदर थाना के निर्देश पर पैंथर जवानों ने घर में हुई चोरी की घटना का जायजा लिया। गृहस्वामी ने बताया कि घर में रखे जेवरात, एलईडी टीवी समेत करीब तीन लाख की संपत्ति की चोरी हुई है। वैसे पहुंचने के बाद ही चोरी कितने की हुई है इसका सही आकलन हो पाएगा। इधर सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। हालांकि उन्होंने लोगों से घर को सुनसान न छोड़ने की अपील की है। साथ ही घर को सुनसान छोड़ने पर इसकी सूचना सदर थाना को दिए जाने को कहा है। जिससे समय रहते घर की सुरक्षा करवाई जा सके।