Kosi Live-कोशी लाइव बिहार: अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच की मौत, गुस्‍साई भीड़ ने किया सड़क जाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 8, 2019

बिहार: अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच की मौत, गुस्‍साई भीड़ ने किया सड़क जाम

कोशी लाइव:अक्की

पटना। बिहार के बीती रात से शुक्रवार सुबह तक जगह-जगह हुई दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। इन दुर्घटनाओं में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वैशाली में एक युवक की मौत के बाद गुस्‍साई भीड़ ने सड़क जाम किया।
वैशाली: ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत 
वैशाली में ट्रक की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। बीती रात की इस घटना से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को लालगंज- हाजीपुर मार्ग को जाम कर दिया। मृतक सोनू कुमार (34) वैशाली के अगरपुर का रहने वाला था। गुरुवार की रात भोज खाकर लौटने के दौरान वह ट्रक के चपेट के आ गया। दुर्घटना में उसकी बेटी भी घायल हो गई। बेटी का इलाज लालगंज रेफरल में चल रहा है।
सिवान व शेखपुरा में दो मरे 
सिवान के मैरवा में  बीती रात बोलेरो व बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। बाइक सवार दो घायलों को इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है। उधर, शेखपुरा में भी बारात से लौट रही एक बोलेरो और ट्रक की टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि 10 लोग जख्मी हो गए।
ट्रेन की चपेट में आकर दो कर मौत 
पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर-छपरा रेलखंड के शीतलपुर नायागाव स्टेशन के मध्य निजामचक गांव के निकट ट्रेन की चपेट में आने से भी दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी तक नही हो सकी है ।