Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:पंजाब से चोरी की गई कार के साथ चालक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 5, 2019

सहरसा:पंजाब से चोरी की गई कार के साथ चालक गिरफ्तार

कोशी लाइव: बंश राज

सहरसा। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव से मंगलवार को पंजाब से आई पुलिस ने स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से पंजाब के मोहाली जिले से चोरी की गई कार के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया।
पंजाब के मोहाली जिला अंतर्गत चपड़चिड़ी निवासी सतनाम सिंह की कार सोनवर्षा राज थाना अंतर्गत शाहपुर गांव निवासी राम साह चलाते थे। यह मौका देखकर चालक राम साह 25 फरवरी को कार लेकर फरार हो गया जिसके बाद कार मालिक सतनाम सिंह ने पंजाब के बलोंगी थाने में कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज रिपोर्ट में कार मालिक ने गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगे होने का जिक्र किया था। जिसके आधार पर पंजाब पुलिस जीपीएस सिस्टम को ट्रेक करते हुए गाड़ी की खोज में सोनवर्षा पहुंची तथा स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से गाड़ी बरामद कर लिया गया। जबकि इस मामले के आरोपित चालक को भी गिरफ्तार किया गया।