Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA: बिहारीगंज: नहर से अज्ञात महिला की शव बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 19, 2019

MADHEPURA: बिहारीगंज: नहर से अज्ञात महिला की शव बरामद

कोशी लाइव:@AKKY

जेबीसी नहर में मुरलीगंज थाना क्षेत्र की ओर से बह कर आये एक महिला का शव सोमवार को बरामद किया गया। नहर में शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। बताया गया कि शेखपुरा पंचायत के कठौतिया वार्ड पांच स्थित जेबीसी नहर में एक बंद बोरा बह कर आ रहा था। आशंका होने कुछ लोगों ने बोरे को बाहर निकाला तो उसमें शव देखा गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बीडी पंडित पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंच नहर के बांध पर पड़े शव का जायजा लिया। कुछ ही देर में स्थल पर काफी संख्या में आसपास के लोग भी पहुंचने लगे। महिला के शव की पहचान नहीं हो पायी है। शव को देखने से महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पानी में रहने के कारण महिला का शव फूल गया था। आंखें खुली थी और जीभ निकला हुआ था। उसके शरीर पर लाल रंग का ब्लाउज, पेटीकोट और बायें हाथ में चूड़ी थी। लोगों ने बताया कि चौसा वितरणी नहर में शव मुरलीगंज थाना क्षेत्र की ओर से बह कर आ रहा था। थानाध्यक्ष बीडी पंडित ने बताया कि नहर में बह कर आये अज्ञात महिला के शव की पहचान नहीं हो पायी है।