कोशी लाइव:अक्की
झपटमार गैंग से रहे सावधान...लगातार बढ़ रही है मोबाइल झपटने की घटनाएं।
सदर थाना में डीएम के गोपनीय शाखा में कार्यरत आदेशपाल मदन कुमार रजक ने आवेदन देकर मोबाइल छीनने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पीड़ित ने बताया कि वह ढाई बजे जिलाधिकारी आवास से अपने घर पैदल जा रहा था कि रास्ते में पथ प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता के आवास के सामने 2 बाइक सवार व्यक्ति ने उसका मोबाइल छीन लिया। जिसके लिए मदन कुमार रजक ने सदर थाना में आवेदन दिया है। इस मामले में सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है।
झपटमार ने छात्र का मोबाइल उड़ाया
सहरसा | स्थानीय न्यू कॉलोनी वार्ड नंबर 9 में झपट्टामार गिरोह ने एक युवक के हाथ से मोबाइल छीन लिया। सदर थाना को दिए आवेदन में सौर बाजार प्रखंड के कहरा निवासी मुन्ना कुमार ने बताया है कि वह सहरसा में रहकर पढ़ाई करता है। पढ़ाई कर वह अपने कमरे की तरफ जा रहा था। उत्पाद विभाग के कार्यालय के समीप बाइक से जा रहे दो युवकों ने मोबाइल झपट लिया।