Kosi Live-कोशी लाइव बिहार: 17 आईएएस व 28 आईपीएस समेत बड़े पैमाने पर तबादले - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 19, 2019

बिहार: 17 आईएएस व 28 आईपीएस समेत बड़े पैमाने पर तबादले

कोशी लाइव:अक्की

लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 17 आईएएस और 28 आईपीएस समेत बिहार प्रशासनिक सेवा के 228 और बिहार पुलिस सेवा के 216 अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।
भागलपुर, पूर्णिया, तिरहुत, कोसी, सारण और सहरसा में नए प्रमंडलीय आयुक्त का पदस्थापन हुआ है। वहीं सीतामढ़ी और कैमूर के एसपी बदले गए हैं। इसके अलावा बिहार पुलिस सेवा के 35 अफसरों का तबादला किया गया है। वहीं 181 नवप्रोन्नत डीएसपी की तैनाती हुई है। बड़ी संख्या में बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों भी बदले गए हैं। इनमें अनुमंडल पदाधिकारी भी शामिल हैं।
पर्यवेक्षकीय सेवा के वैसे 51 अधिकारी जो कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर प्रतिनयुक्त हैं उनका तबादला दूसरे अनुमंडलों में किया गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के तहत तबादलों पर रोक से पहले कुछ और फेरबदल किए जा सकते हैं।