कोशी लाइव:अक्की
मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड के समय मधेपुरा से सुपौल शिफ्ट की गई अल्पावास गृह की लड़कियों को लेकर सीबीआई की एक टीम जांच करने बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचे। सीबीआई के एडिशनल एसपी पीके झा के नेतृत्व में आयी दो सदस्यीय टीम ने मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉक्टरों से पूछताछ की और मामले से संबंधित कुछ कागजात भी देखे। दरअसल मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड को लेकर सूबे के कई अल्पावास गृह के संचालकों का एग्रीमेंट रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 13 अगस्त 2018 की शाम मधेपुरा अल्पावास गृह से 13 संवासिनों को सुपौल अल्पावास गृह शिफ्ट कर दिया गया था। देर रात ही सभी संवासिनों की मेडिकल जांच करायी गयी थी। सीबीआई की टीम इसी सिलसिले में यहां पहुंची थी। बताया जा रहा है कि टीम ने संवासिनों की मेडिकल जांच करने वाली टीम में शामिल डॉ. अजय कुमार भारती, डॉ. मिहिर कुमार वर्मा, डॉ. नीलम वर्मा और प्रभारी सीएस डॉ. मेजर शशिभूषण प्रसाद सिंह से जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार टीम ने जानना चाहा कि शिफ्ट की गयी संवासिनों के साथ किसी तरह का यौन उत्पीड़न तो नहीं किया गया था। साथ ही यह भी पूछा गया कि डॉक्टरों ने अपनी मेडिकल जांच रिपोर्ट में किन-किन बिन्दुओं का जिक्र किया था। सूत्रों के अनुसार टीम ने कुछ कागजात भी देखे हैं। उधर, सीबीआई टीम के आने और जांच से संबंधित किसी भी जानकारी देने से फिलहाल अस्पताल प्रबंधन बच रहे हैं।
सीएसपी संचालक से दो लाख नब्बे हजार रुपये लूट

बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे एक सीएसपी संचालक से दो लाख नब्बे हजार रुपये लूट लिये। घटना बुधवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे की है। घटना को अंजाम देकर भागने के क्रम में एक बदमाश की पिस्तौल गिर गयी, जिसे पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया है।
चिलौनी उत्तर पंचायत के तीन टोलिया वार्ड 11 में संचालित सीएसपी की संचालिका नीतू कुमारी ने पुलिस को बताया कि शाम चार बजे के लगभग सीएसपी के कर्मचारी दिलीप यादव को रुपये निकालने के लिये प्रतापगंज बाजार स्थित एसबीआई की शाखा भेजा गया था। दिलीप यादव करीब पांच बजे बैंक से दो लाख नब्बे हजार रुपये निकालकर अपनी बाइक से वापस आ रहा था। दिलीप जैसे ही प्रतापगंज-सुखानगर सड़क मार्ग पर कब्रिस्तान के पास पहुंचा कि पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी। दिलीप के सड़क पर गिरते ही मफलर से मुंह ढंके एक बदमाश ने पिस्तौल दिखाकर रुपये वाला बैग झपट लिया। इस बीच सामने से आ रहे कुछ लोगों के हल्ला करने पर दोनों बदमाश फिर से बाजार की तरफ भाग निकले। इसी क्रम में हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे बदमाश की देसी पिस्तौल घटनास्थल पर ही गिर गयी।