Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा: अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास के छात्रों द्वारा आक्रोश मार्च निकाल,पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शहीद वीरों को श्रद्धांजलि दी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, February 21, 2019

सहरसा: अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास के छात्रों द्वारा आक्रोश मार्च निकाल,पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शहीद वीरों को श्रद्धांजलि दी

कोशी लाइव:अक्की


ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास, सहरसा के छात्रों के द्वारा छात्रावास कैंपस से वीर कुँवर सिंह चौक, थाना चौक, डी0बी0 रोड होते हुए शंकर चौक तक पैदल आक्रोश मार्च निकालकर पाकिस्तान-मुर्दाबाद ,जैस-ए-मोहम्मद-मुर्दाबाद, इमरान खान-मुर्दाबाद और हिंदुस्तान-जिंदाबाद का नारा लगाते हुए पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए सभी भारत के वीर सपूतों को  कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस आक्रोश मार्च की अध्यक्षता कर रहे जिला अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास के छात्र नायक मो0 जाबीर राईन ने कहा कि पाकिस्तान बार बार गलती पर गलती कर रहा है जो कि कहीं से भी बर्दाश्त करने लायक नहीं है।अब समझौता करने की बात नहीं रही भारत सरकार सीधा पाकिस्तान पर हमला बोले हम सभी युवा सरकार के साथ खड़े है और उन्होंने कहा कि हमें निंदा नहीं चाहिए और एक भी आतंकी ज़िंदा नहीं चाहिए। इस मौके पर  लोजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मो0 नूर आलम राईन ने कहा कि देश के सैनिकों पर इस तरह का आतंकी हमला बहुत ही हृदय विरादक है।भारत पाकिस्तान को करारा से करारा जवाब दे। हम देश के जवानों का शहादत बर्दाश्त नहीं करेंगे हमें सिर्फ व सिर्फ हमले का बदला चाहिए।इस मौके पर अल्पसंख्यक छात्रावास के मो0 यूसुफ, आफताब अज़हर, मो0 अमान खान, मो0 परवेज आलम, मो0 सद्दाम, अब्दुल सत्तार , मो0 अख़्तर, मो0 अब्दुल्लाह, मो0 जसीम, मो0 सोहैल, मो0 शमशेर, मो0 परवेज,मो0 कलीम, मो0 मेराज, मो0 हकीम उद्दीन, मो0 जावेद अख्तर, मो0 शमशेर आलम, मो0 मंजूर आलम, मो0 अंजर आलम ,मो0 अब्दुल रहमान , मो0 महबूब और दर्जनों छात्रों के साथ साथ अल्पसंख्यक छात्रावास के डे और नाईट सुरक्षा गार्ड मो0 मजीद मंसूरी और शुभाष कुमार यादव भी मौजूद रहे।