Kosi Live-कोशी लाइव बेगूसराय:: छात्र को हाईवा ने रौंदा, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, February 21, 2019

बेगूसराय:: छात्र को हाईवा ने रौंदा, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग

कोशी लाइव:अक्की

बिहार के बेगूसराय में गढ़पुरा थाना चौक से आगे धर्मपुर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के समीप सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह की है जब बालू लदे हाईवा ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उसका सिर पूरी तरह कुचला गया है। मृतक की पहचान धर्मपुर गांव निवासी देवेंद्र यादव के पुत्र सचिन कुमार के रूप में की गई है। इधर घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने हईवा को आग के हवाले कर दिया। वहीं गुस्साए लोगों ने खलासी की जमकर पिटाई की, जिसके कारण उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।