Kosi Live-कोशी लाइव अररिया: शादी समारोह से लौटी महिला को घर में अकेला पाकर तीन दरिंदे उसे उठा ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 23, 2019

अररिया: शादी समारोह से लौटी महिला को घर में अकेला पाकर तीन दरिंदे उसे उठा ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।

कोशी लाइव:अक्की 

कुर्साकांटा, (अररिया) : शादी समारोह से लौटी महिला को घर में अकेला पाकर तीन दरिंदे उसे उठा ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना कुर्साकांटा थानाक्षेत्र स्थित एक गांव में गुरुवार देर रात घटी। पीड़िता ने महिला थाना अररिया में एक नामजद एवं दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी के अनुसार, महिला के घर के निकट एक शादी समारोह था। पूरा परिवार वहीं गया हुआ था। रात करीब ग्यारह बजे महिला का बच्चा रोने लगा। वह खाना खाकर बच्चे को लेकर अपने घर आ गई। वह बच्चे को सुला रही थी कि तीन व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुस गए और महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे उठाकर घर के पीछे स्थित लहसुन के खेत में ले गए। वहां तीनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों ने धमकी दी कि अगर किसी से कुछ भी कहा तो जान से मार दूंगा। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा पीड़िता को महिला थाना भेज दिया गया है। उसकी मेडिकल जांच कराई गई। एक नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वारदात के दौरान एक व्यक्ति के मुंह से कपड़ा हट गया था। वह डहुवाबाड़ी वार्ड 13 निवासी मो. रफीद का पुत्र अनवारुल था। दो अन्य आरोपितों को नहीं पहचान सकी। इधर, पुलिस आरोपितों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी कर रही है। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना की पूरे क्षेत्र में कड़ी निंदा की जा रही है। घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार दहशतजदा है।
घर से उठाकर ले गए किया सामूहिक दुष्कर्म