Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल: शिवलिंग स्थापना और हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठता को लेकर निकली कलश यात्रा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 23, 2019

सुपौल: शिवलिंग स्थापना और हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठता को लेकर निकली कलश यात्रा

कोशी लाइव:
हरिहरपुर में शिवलिंग स्थापना और हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठता को लेकर निकली कलश यात्रा... 

छातापुर।सुपौल। संतोष कुमार भगत

मधोपुर पंचायत के हरिहरपुर मल्लाह टोला में शिवलिंग स्थापना और हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठता को लेकर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा शुक्रवार को निकाली गयी। जिसमें 101 कुंवारी कन्याए और महिलाओं रंग बिरंगी परिधानों में सज संवकर माथे पर कलश लिये शामिल हुई।  पंडित राम नारायण दास के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा वार्ड 11 स्थिति शिव शम्भू मंदिर प्रांगण से लेकर महद्दीपुर बाजार सहित  बिभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुये पंचायत के सुरसर नदी तक पहुंची। जहां विद्वान पंडितों के मंत्रोचारण के बीच कुंवारी कन्याए समेत महिलाओं ने नदी से जल भरकर मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां मंदिर के 5 परिक्रमा के उपरांत कलश यात्रा में शामिल महिलाओं और कन्याओं के लायें जल से प्राण प्रतिष्ठता किया गया। सार्वजनिक शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना को लेकर दासिन गीता देवी ने यजमान के रूप में पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि उनके पति दिवंगत भाई जी  मुखिया और उनकी मनोकामना गांव में मंदिर बनवाने की थी। उन्होंने बताया कि उनकी पति की मृत्यु जो जाने के बाद उन्हें बार बार मंदिर और शिवलिंग स्थापना करने का स्वपन आ रहा था। तब जाकर आर्थिक रूप से कमजोर रहने के बाद भी उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य करवाया। उन्होंने बताया की स्वपन की बात को लेकर
 ही उन्होंने लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। पंडित राम नारायण ने कहा कि किसी भी आयोजन को लेकर कलश यात्रा निकालने मात्र से आयोजन सफल हो जाता है। इसलिये कलश यात्रा के बहूत बड़ा महत्व है। उन्होंने सभी को धार्मिक आयोजन में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की बात कही। मौके पर अनमोल मुखिया, मनोज कुमार मंडल, उमेश मुखिया, कुलदीप  मुखिया, बलदेव मुखिया, किसुन देव मुखिया, कपिल मंडल, मंजीत आनंद, राम नारायण मुखिया, बिनोद मुखिया, पूनम देवी, लाजवंती देवी, सोनिया देवी, रिंकू कुमार, जितनी देवी, पूनम देवी, लबली कुमारी, करुणा कुमारी, गीता कुमारी,
गितनी देवी, सुमन कुमार, रिंकू भगत, सोनू कुमार आदि थे।