Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार,चोरी की आधा दर्जन बाईक बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 23, 2019

मधेपुरा:बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार,चोरी की आधा दर्जन बाईक बरामद

कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा: सदर थाना सहित आसपास के थाना क्षेत्रों में गत दो माह के बीच हुई बाइक चोरी की घटना में वृद्धि होने के बाद पुलिस हरकत में आई। एसपी के निर्देश पर गुरुवार की रात गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्य को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोर के निशानदेही पर छह चोरी की बाइक भी की गई। गिरफ्तार सभी बाइक चोर को जेल भेज दिया गया है।


पुलिस उपाधीक्षक वशी अहमद ने बताया कि अचानक बाइक चोरी की घटना में वृद्धि होने के बाद पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली की नए गैंग के द्वारा बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में भर्राही ओपी प्रभारी सियावर मंडल, ग्वालपाड़ा प्रभारी, कमांडो हेड विपिन कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार को शामिल कर बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भर्राही ओपी के क्षेत्र के राजपुर में छापामारी कर ललटू यादव, अनमोल कुमार एवं मनीष कुमार को गिरफ्तार किया। उक्त तीनों ने निशानदेही पर मलिया गांव से धीरेंद्र यादव एवं ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के सिघवारी गांव से मास्टर ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया। बाइक चोर गिरोह के पांचों सदस्य के गिरफ्तारी के बाद चोरों द्वारा बताए गए जगहों पर से छह चोरी की बाइक भी बरामद किया गया। छह बाइक में से दो बाइक सदर थाना से चोरी गई थी।
उन्होंने बताया कि अन्य चार बाइक के संबंध में पुलिस सत्यापन में जुटी हुई है। बहुत जल्द पता लगा लिया जाएगा कि उक्त बाइक किस थाना क्षेत्र से चोरी की गई है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार बाइक चोर गिरोह के सदस्यों ने बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। सभी को जेल भेजा जा रहा है। मौके पर सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, कमांडो विपिन कुमार, चुनमुन, विकास, डब्लू, गोपाल, राजेश, धर्मेंद्र मौजूद थे।
बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार