कोशी लाइव:अक्की
पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के विरोध में शहरी और ग्रामीण इलाकों में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। कहीं कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है तो कहीं पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला जलाया जा रहा है। रासबिहारी हाईस्कूल के मैदान में बुधवार की शाम सैकड़ों महिलाओं ने दो सौ से अधिक दीप जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। महिलाओं ने पाकिस्तान और आतंकवादी संगठनों के खिलाफ नारे लगाते हुए कहा कि मधेपुरा से निकली आवाज, बहना बदला मांगे आज। महिलाओं ने ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी और वंदे मातरम् गीत गाकर कर महौल को गमगीन बना दिया। दूसरी तरफ सहारा इंडिया के कार्यकर्ताओं ने शहर के मेन रोड पर कैंडल मार्च निकाल कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। शहरवासी अशोक कामती, मुरारी स्वर्णकार, बबलू कामती, प्रदीप जायसवाल, सुशांत, संजय, राजेन्द्र दास, बौआ आदि ने दुर्गा मंदिर में 108 दीप जलाकर शहीदों की आत्मा की शांति की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।शहर के स्टेशन चौक से कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई सख्त करने की मांग की। मौके पर मन्ना सिंह, मनोज कुमार भारती, अमित कुमार, रोशन कुमार, सोनी कुमार आदि शामिल थे।भर्राही बाजार में स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए 200 फिट लंबे तिरंगा के साथ कैंडल मार्च निकाला। तिरंगा मार्च में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के खिलाफ नारेबाजी की गयी। कैंडल मार्च में आवासीय शिव शिशु निकेतन, काजल अकादमी पब्लिक स्कूल, आवासीय सरस्वती ज्ञान मंदिर और एंग्लो विद्या मंदिर के सैकड़ों बच्चे और शिक्षक आदि शामिल रहे। मुरहो में बुधवार को बाइक जुलूस निकालकर लोगों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जताते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाया। बाइक जुलूस का नेतृत्व भानु प्रताप मंडल कर रहे थे। बाइक जुलूस मुरहो स्थिति बीपी मंडल की समाधि स्थल के पास से सवैला, तुरकाही, मरुआहा, नेहालपट्टी, अर्राहा, बुरही,नरहा होते हुए चांदनी चौक तक गया।