Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा: प्रखंड मुखिया संघ ने मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी को हटाने की मांग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, February 21, 2019

मधेपुरा: प्रखंड मुखिया संघ ने मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी को हटाने की मांग

कोशी लाइव:अक्की

प्रख्ंाड मुखिया संघ ने मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी को हटाने की मांग की है। मुखिया संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार पप्पू, मोहनी देवी, प्रामोद मिश्रा, मेहरुन खातून, शेखर गुप्ता, रामप्रसाद शर्मा, चांदनी खातुन, पिंकी देवी, किशोरी सिंह, संजय ऋषिदेव सहित अन्य पंचायतों के मुखिया ने एससीएसटी कल्याण मंत्री, कोसी प्रमंडल के आयुक्त, ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी और डीएम को आवेदन देकर कई गंभीर आरोप लगाया है। संघ ने आरोप लगाया कि पूर्व में मनरेगा योजना के तहत काम सुचारु रूप से चल रहा था, लेकिन वर्तमान कार्यक्रम पदाधिकारी के कारण योजना की रफ्तार धीमी हो गयी है। यह भी आरोप लगाया कि कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा भायादोहन और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। मास्टर रोल समय पर नहीं निकल रहा है। जिस कारण मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है। पूर्व में कई बार डीडीसी को मामले से अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मनरेगा कार्यक्रम पदधिकारी सतीश चन्द ने आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जांच पर मुखिया को आपत्ति है। योजनाओं की फाइल और अन्य कार्य की सूची मुखिया कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराते हैं।