कोशी लाइव:अक्की
मधेपुरा। भर्राही ओपी क्षेत्र के बुधमा चौक पर मंगलवार की रात बदमाशों ने हथियार दिखा कर बाइक छीन लिया। जानकारी के अनुसार घैलाढ़ के पथराहा निवासी बंटी कुमार मधेपुरा से मुरलीगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने हथियार दिखा बाइक छीन लिया। घटना मंगलवार की रात करीब 9 बजे की है। रात 9 बजे के आसपास हुए इस घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है। वहीं बाइक छीनने की घटना की जानकारी मिलते ही भर्राही ओपी के अध्यक्ष सियावर मंडल ने मामले की पड़ताल करते हुए बताया कि जल्द से जल्द बाइक छीनने वाले को पकड़ लिया जाएगा। भर्राही ओपी प्रभारी ने बताया कि बाइक छीनने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।