Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।55 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिक लड़की के साथ किया दुष्कर्म - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, February 21, 2019

मधेपुरा।55 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिक लड़की के साथ किया दुष्कर्म

कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार के दोपहर की बताई जा रही है। घटना में पीड़िता ने गांव के ही एक 55 वर्षीय व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत आवेदन में कहा गया है कि परिवार के सभी सदस्य खेत गए हुए थे। घटना के वक्त वह अकेली घर में थी। जहां घर में घुसकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के दूसरे दिन बुधवार को पीड़िता अपने माता पिता के साथ थाना पहुंच और आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले की गंभीरता को देखते थानाध्यक्ष जेके ¨सह ने मामले की गहराई से छानबीन शुरू कर दिया है।


सड़क दुर्घटना एक की मौत, दो जख्मी

मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के भटगामा-ढोलबज्जा मुख्य मार्ग में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो व्यक्ति जख्मी हो गए। जख्मी को ग्रामीणों की मदद से चौसा पीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव को पुलीस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि अरजपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी भाटो मंडल की जहां मौत हो गई वहीं अन्य दो लोग जख्मी हो गए। बताया गया कि सभी लोग गंगा स्नान करके भगलपुर, महादेवपुर घाट में स्नान कर ऑटो से घर लौट रहे थे कि रास्ते में भटगामा-ढोलबज्जा मुख्य मार्ग में विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें भाटो मंडल की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी और एक बच्चा घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज किया गया है।