Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:लोडेड देशी पिस्तौल के साथ एक युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, बीते दिनों पुर्व इस युवक का दोस्त के जन्म दिन पर हथियार लहराते वीडियो हुआ था वायरल ... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, February 18, 2019

सहरसा:लोडेड देशी पिस्तौल के साथ एक युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, बीते दिनों पुर्व इस युवक का दोस्त के जन्म दिन पर हथियार लहराते वीडियो हुआ था वायरल ...

कोशी लाइव:@अमन खान


लोडेड देशी पिस्तौल के साथ एक युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, बीते दिनों पुर्व इस युवक का दोस्त के जन्म दिन पर हथियार लहराते वीडियो हुआ था वायरल ...


कुछ दिनों पुर्व हुई अमित हत्या कांड के मुख्य आरोपी का करीबी दोस्त में भी इसकी गिनती है ..

सहरसा :- जिले के विश्वकर्मा ढा़ला के समीप से सदर थाना पुलिस ने एक शातिर मनबढू युवक को बड़े ही नाटकीय ढंग से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार युवक के पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल बरामद किया गया है। युवक की पहचान सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी गजेन्द्र सिंह का पुत्र अंशू कुमार के रूप में हुई है। सदर थानाध्यक्ष आर० के० सिंह ने बताया कि रविवार को सअनि नकुल पासवान पैंथर जवानों के साथ गस्ती पर थे तभी एक गुप्त सूचना मिली कि युवक हथियार के साथ विश्वकर्मा ढा़ला के समीप है। बिना वक्त गवाये नकुल पासवान को मामले की जानकारी दे कार्रवाई के लिए कहा गया। गिरफ्तार युवक जैसे ही पुलिस बल को देखा वह भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस बलों ने खदेड़ युवक को दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक की तलाश पुलिस को बहुत दिनों से थी चुंकि इस युवक को लगभग तीन माह पहले अपने एक दोस्त के जन्म दिन पर हथियार लहराते वीडियो में देखा गया और वीडियो वायरल भी हुआ था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक की सांठगांठ गत दिनों कोशी चौक पर खगड़िया जिले के बेलदौर निवासी अमित कुमार हत्या काण्ड के नामजद आरोपी अभिजीत सिंह के साथ भी होने की जानकारी मिली है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच पड़ताल कर रही है वहीं गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।