Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:कार में रखे 27 कार्टून विदेशी शराब जब्त,इस नंबर पर शराब बिक्री की दे सूचना पाए ईनाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, February 18, 2019

सहरसा:कार में रखे 27 कार्टून विदेशी शराब जब्त,इस नंबर पर शराब बिक्री की दे सूचना पाए ईनाम

कोशी लाइव: स्टालिन अमर अक्की



बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशनपुर -सरबरिया- नन्दलाली पथ में छापामारी कर एक कार में रखे 27 कार्टून विदेशी शराब को जब्त करने में सफलता पाई। बताया जाता है कि पुलिस को रविवार की रात गुप्त सूचना मिली कि नन्दलाली-सरबरिया-विशनपुर सड़क होकर चार पहिये वाहन से शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर रात लगभग साढ़े दस बजे पुलिस जैसे ही विशनपुर होकर नन्दलाली होल्ट जानेवाली सड़क में पूल के पास पहुंची वैसे ही कार से शराब ले जा रहे दो कारोबारी गाड़ी बन्द कर वहां से दक्षिण की दिशा में भाग गया। पुलिस द्वारा कारोबारी का पीछा भी किया गया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर गेंहू की खेत होकर दोनों कारोबारी फरार हो गया। पुलिस ने मारूति कार(गाड़ी संख्या इफ 1ङ 3799) में रखे 27 कार्टून हरियाणा निर्मित ऑफिसर च्वॉइस इम्पेरियर ब्लू शराब को जब्त कर बिहरा थाना लाया। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि 27 कार्टून में 375 एम एल के 176 बोतल एवं 180 एम एल के 912 बोतल ( कुल 230. 160 लीटर) शराब था। छापेमारी अभियान में सअनि सत्येन्द्र कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। गुप्त सूचना के आधार पर किये गए इस छापेमारी अभियान से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि शराब माफियाओं के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जाएगा। थानाध्यक्ष ने आमलोगों से अपील की है कि क्षेत्र में कहीं भी शराब का कोई कारोबार किया जा रहा हो तो पुलिस को मोबाईल नं. 9431822539 पर सूचना दें। सही सूचना देनेवालों की जानकारी जहां गुप्त रखी जायेगी वहीं उस व्यक्ति को पुरस्कृत भी किया जायेगा।