कोशी लाइव: कन्हैया कु.
सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के गंगजला में गत दिनों कपड़ा दुकानदार बमबम चौधरी को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में आरोपित राजेन्द्र यादव को सदर थाना पुलिस ने बख्तियारपुर थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। इस कांड के अनुसंधानकर्ता अर¨वद मिश्रा ने आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। जिसके बाद आरोपित की गिरफ्तारी हो पाई। हालांकि इस मामले में अन्य का भी नाम जख्मी द्वारा बताया गया है जिसपर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
-----
नशे की हालत में पकड़ाया
----
सहरसा: सोनवर्षा कचहरी ओपी पुलिस ने नशे की हालत में खगड़पुर गांव के समीप से नशे की हालत में खड़गपुर गांव के निवासी मो. जफर आलम को गिरफ्तार किया है। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
----
मारपीट कर किया जख्मी
सहरसा: सोनवर्षा कचहरी ओपी क्षेत्र के भरौली गांव निवासी संजय यादव ने मारपीट कर जख्मी करने व छिनतई करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि उनकी बच्ची को नीरज कुमार व अन्य मारपीट कर रहे थे। विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट कर छिनतई की गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
----
महिला के साथ मारपीट
सहरसा: सदर थाना क्षेत्र के भेडधरी वार्ड नंबर 37 निवासी सोनी देवी ने मारपीट कर जख्मी करने व छिनतई करने की शिकायत की है। उन्होंने सुनील साह व अन्य को मामले में आरोपित किया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
