कोशी लाइव:@अमन खान
सहरसा: सोनवर्षा थाना क्षेत्र के विराटपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेना सदर थानाध्यक्ष को महंगा पड़ गया। समारोह में भाग लेने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने थानाध्यक्ष को पहले पुलिस केन्द्र में योगदान करने का आदेश दिया। बाद में निलंबित कर दिया। इसी शादी समारोह में हुए हर्ष फाय¨रग में एक नर्तकी की मौत हो गई थी। जिसके बाद सोनवर्षा थानाध्यक्ष को एसपी ने निलंबित कर दिया था अब सदर थानाध्यक्ष पर गाज गिरी है।
जानकारी के अनुसार विराटपुर में आशीष कुमार ¨सह की बहन की शादी में सदर थानाध्यक्ष भी आमंत्रित थे। जबकि आशीष का भाई अमित कुमार ¨सह शराब कारोबार के एक मामले में पूर्व में जेल जा चुका है। बावजूद सदर थानाध्यक्ष आरके ¨सह बिना वरीय पदाधिकारी से अनुमति लिए अपने थाना क्षेत्र से बाहर दूसरे जगह शादी समारोह में भाग लेने पहुंच गये। वायरल वीडियो में इन्हें खाना खाते देखा जा रहा है। शराब कारोबार के आरोपित के यहां शादी समारोह में जाने को लेकर एसपी राकेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्हें पुलिस केन्द्र में योगदान करने का आदेश दिया। लेकिन बाद में निलंबित कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि इसी शादी समारोह में जमकर शराब का दौर भी चला था और जमकर हर्ष फाय¨रग की गई थी। जिसमें एक नर्तकी की मौत हो गई। इसका कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नर्तकी की मौत मामले में अबतक तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। जबकि अन्य कई की तलाश जारी है।
-----
राजमणि सदर, अनिल बने बख्तियारपुर थानाध्यक्ष
-----
सहरसा: पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने सदर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार ¨सह को पुलिस केन्द्र सहरसा में योगदान करने का आदेश जारी किया है। वहीं सिमरीबख्तियारपुर के थानाध्यक्ष राजमणि को सदर थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार को पुलिस केन्द्र सहरसा से थानाध्यक्ष नवहट्टा बनाया गया है। सिमरीबख्तियारपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार ¨सह को सिमरीबख्तियारपुर का थानाध्यक्ष एवं सदर थाना में पुलिस अवर निरीक्षक शिवशंकर कुमार को सोनवर्षा राज का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सभी पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नये पदस्थापित जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। सिमरीबख्तियारपुर के थानाध्यक्ष अंचल के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। हालांकि बाद में एसपी ने आरके ¨सह को निलंबित कर दिया।
