कोशी लाइव:सहरसा
मुकेश कुमार सिंह
सहरसा – लोडेड पिस्टल व पांच जिंदा गोली एक खोखा के साथ दो अपराधियों को सिमरी बख्तियारपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के समीप नवाब मार्केट के पास से दोंनो अपराधियों की हुई गिरफ़्तारी। दोनों अपराधी सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।
इस बाबत सिमरी बख्तियारपुर एस डी पी ओ मृदुला कुमारी ने बताया कि सिमरी बख्तियारपुर पुलिस सरस्वती पूजा विसर्जन की ड्यूटी में सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे इसी दौरान सूचना मिली कि दो अपराधी नवाब मार्केट एटीएम के पास आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है।
जिसके बाद पुलिस सूचना स्थल पर पहुंच कर घेराबंदी कर छापामारी किया जिसमें इन दोनों अपराधी की गिरफ्तारी की गई और जब इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से एक लोडेड पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक लावा का मोबाइल बरामद किया गया है। ज्यादातर ये अपराधी लूटपाट और छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। वहीं इन पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।
