Kosi Live-कोशी लाइव बिहार:अपराधियों ने तीन लाख रुपये लूट दो पशु व्यापारियों का गला रेता, एक की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 12, 2019

बिहार:अपराधियों ने तीन लाख रुपये लूट दो पशु व्यापारियों का गला रेता, एक की मौत

कोशी लाइव:अक्की

भागलपुर के नवगछिया में रुपये लूटने के बाद हथियारबंद बदमाशों ने दो मवेशी व्यापारियों का गला रेत दिया। गला रेतने के बाद बदमाश दोनों को मरा हुआ समझकर वहीं छोड़ कर फरार हो गये। घटना में जहां एक मवेशी व्यापारी मो. निशार, पिता मो. अमीन की जहां मौत हो गई वहीं दूसरा व्यवसायी मो. बिंची, पिता मो. जाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया। 
वारदात को गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवगछिया-गोपालपुर 14 नंबर सड़क पर डूमरिया चपरघट के पास मंगलवार सुबह पांच बजे अंजाम दिया गया। बदमाशों द्वारा व्यवसायी के पास से मौजूद तीन लाख रुपये लूटने की भी चर्चा है। हालांकि लूट की बात को पुलिस गलत बता रही है। मृतक एवं घायल दोनों व्यवसायी रंगरा ओपी क्षेत्र के सधुआ का निवासी है।
दोनों व्यवसायी सुबह मवेशी खरीदने घर से निकले थे। मो. बिंची घायल अवस्था में जान बचा कर भागा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यवसायी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज भेज दिया जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है। सूचना पर आक्रोशित लोगों ने दो घंटे तक गोपालपुर-नवगछिया सड़क को जाम कर दिया। 
सूचना पर एसपी निधि रानी, एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ परमेंद्र भारती, बीडीओ प्रियंका कुमारी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और और घायल को अस्पताल भिजवाया। एसडीपीओ ने बताया कि मृतक के अपनों द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। रुपये लूट की बात गलत है।