Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA;युवक से बदमाशो ने धोखाधड़ी कर नौ हजार रुपए लेकर फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 12, 2019

MADHEPURA;युवक से बदमाशो ने धोखाधड़ी कर नौ हजार रुपए लेकर फरार

कोशी लाइव:@अक्की

मधेपुरा के चौसा में एटीएम से रुपये निकासी करने गए एक युवक से बदमाशो ने धोखाधड़ी कर नौ हजार रुपए लेकर फरार हो गया है। घटना मंगलवार की दोपहर लगभग साढ़े 11 बजे चौसा के पुराना सिनेमा हांल के पास लगे एटीएम रूम पर घटी है। घटना के बाद पीड़ित युवक ने थाने में लिखित आवेदन देकर कारवाई की मांग किया है। बताया गया कि घोषई पंचायत के वार्ड तीन निवासी अशोक मंडल के पुत्र आशिक कुमार अपनी मां के नाम की एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकासी करने पुराना सिनेमा हांल के पास लगे एटीएम पर गया था। युवक आशिक ने रुपये निकासी करने के लिए एटीएम मशीन में अपनी मां के नाम के एटीएम कार्ड को डालकर नौ हजार रुपए निकासी के लिए बटन दबाया था। इसी दौरान कुछ बदमाश एटीएम रूम में घुस गया। युवक को रूपया निकासी करने के लिए मदद करने का झांसा देकर उसने भी अपना एटीएम कार्ड मशीन में डाल दिया। लेकिन पूर्व में युवक अशिक के द्वारा नौ हजार रुपए की निकासी के लिए दबाये गये बटन पर ही वे वह रुपया निकासी कर फरार हो गया। उधर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। विधि सम्मत कारवाई की जाएगी।