Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल: संत रविदास की 642 वीं जयंती भक्तिभाव माहौल में धूमधाम से मनाई गई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 19, 2019

सुपौल: संत रविदास की 642 वीं जयंती भक्तिभाव माहौल में धूमधाम से मनाई गई

कोशी लाइव@ सुपौल छातापुर से
राजेश कु पप्पू।



छातापुर। सुपौल। संतोष कुमार भगत/ राजेश कुमार पप्पू
संत शिरोमणि रविदास की 642 वीं जयंती समारोह मंगलवार को समाज के लोगों  द्वारा धूम धाम से मनाया गया। जयंती के अवसर पर समाज के धर्म देव राम के नेतृत्व में शोभा यात्रा भी गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। जिसमे डहरिया, छातापुर समेत कई स्थानों के समाज के लोग शामिल हुये। इस दौरान समाज के लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर खुशियां भी मनाई। मुख्यालय बाजार के वार्ड 14 स्थित संत नगर से निकली शोभा यात्रा बिभिन्न मार्गों का भ्रमण कर नरहैया गांव तक पहुंची। इस दौरान अनुयायियों द्वारा मन चंगा तो कठौती में गंगा, संत रविदास अमर रहे आदि गगन भेदी नारें लगाये जा रहे थे। सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष अनुयायी शोभा यात्रा में शामिल थे। विधि व्यवस्था को लेकर बीडीओ अजीत सिंह, थानाध्यक्ष अनमोल कुमार समेत पुलिस बल शोभा यात्रा में शामिल थे। उधर, जयंती के अवसर पर छातापुर के अम्बेडकर नगर, नरहैया और डहरिया में समाज के लोगों सत्संग प्रवचन समेत कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर धर्मेंद्र राम, सूरज कुमार राम, प्रकाश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, धनश्याम राम, जय कुमार राम, मनीष कुमार, अशोक राम, लक्ष्मी राम, मनोज भारती, युगल राम, मनीष मेहरा, आनंदी राम, सत्य नारायण राम, सत्य नारायण राम, ललन राम, छोटू राम, ललिता देवी, सोनी देवी, विजय राम, अमीन राम, राम नंदन राम, ओम प्रकाश कुमार, जय कृष्ण कुमार, शुशील कुमार, सतीश कुमार चमरवंशी, बिनोद राम, चंदन राम आदि थे।