Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:: जांबाज शहीदों की शहादत नहीं जाएगी बेकार, अब समझौता नहीं पाकिस्तान पर हो हमला - - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 19, 2019

सहरसा:: जांबाज शहीदों की शहादत नहीं जाएगी बेकार, अब समझौता नहीं पाकिस्तान पर हो हमला -

कोशी लाइव:@रतुल कु सोनी

 सहरसा :-  दीपक राज युवा क्रांति  प्रखंड अध्यक्ष सिमरी बख्तियारपुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ जबानों की सहादत बेकार नहीं जायेगी। सरकार ठोस कदम उठाते हुए पाकिस्तान को करारा जबाब दे। उन्होंने कहा कि अब समझौता नहीं पाकिस्तान पर हमला करने का समय आ गया है। पाकिस्तान लगातार पीठ पर खंजर भोंक रहा है। घटना के सारी जवाबदेही केंद्र सरकार की है। सरकार के ढुलमुल नीति के कारण हमारे देश के जवान आतंकियों के हाथों मारे जा रहे हैं। सरकार को सख्त निर्णय लेना होगा। देश की अस्मिता खतरे में है। यह घड़ी फैसला लेने की है। पाकिस्तान को करारा जवाब देने का समय आ गया है सरकार या तो सख्त निर्णय ले या इस्तीफा दे। हम कब तक आतंकवादी हमले सहते रहेंगें दुनिया देख रही है पाकिस्तान आतंकवाद पालता है लेकिन ये बार बार भारत पर हमले होते हैं। जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी को संरक्षण दिया जाता है। सरकार को पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध करने में सैनिकों के समर्थन में लोगों की आवश्यकता होगी तो युवा क्रांति के कार्यकर्ता और समर्थक युद्ध में जाने के लिए तैयार है।