Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा: अनियंत्रित होकर बस पलटी, बस पर सवार दर्जनों यात्री जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, February 24, 2019

सहरसा: अनियंत्रित होकर बस पलटी, बस पर सवार दर्जनों यात्री जख्मी

कोशी लाइव:

सहरसा। बसनही थाना क्षेत्र के महुआ ¨सगारपुर मार्ग में दुतारा गांव के निकट रविवार की शाम अनियंत्रित होकर एक बस पलट गई। इस घटना में बस पर सवार दर्जनों यात्री जख्मी हो गये। जिसे आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से इलाज हेतु सोनवर्षा पीएचसी लाया गया। जबकि मौके से गाड़ी चालक फरार हो गया।



जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम सहरसा से खोखसी जा रही नीरज-धीरज बस दुतारा गांव से समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस पर सवार दर्जनों यात्री जख्मी हो गये। जिसमें अरसी निवासी ¨रकु देवी, मीरा देवी, अमौना निवासी सदानंद मुखिया, ¨रकी देवी, कुसुम कुमारी, सोनवर्षा निवासी मंजू देवी, सुखसनी निवासी नितीश कुमार, सुमित कुमार, नेपाल निवासी राधा देवी, मोरा निवासी वीणा देवी, लीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया और इलाज हेतु सोनवर्षा पीएचसी भेजा गया। जहां से कुछ मरीजों की गंभीर स्थिति देख प्राथमिक उपचार बाद सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। बाकी मरीजों का उपचार पीएचसी सोनवर्षा में किया जा रहा है। बाद में घटना की सूचना मिलते ही बसनही थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है।