कोशी लाइव:AKKY
सहरसाः अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर अखिलेश प्रसाद शनिवार की देर संध्या धरना पर बैठे अनशनकारियों ने पहले तो बंधक बना लिया फिर कान पकड़ाकर उठक बैठक कराया। आपको बता दे एम्स बनाने की सपना को साकार करने के लिए कि सात दिनो से लोग अनशन कर रहे थे।

कान पकड़ाकर कराया उठक बैठक
एम्स निर्माण की मांग को लेकर इंडोर स्टेडियम में सात दिवसीय अनशन पर बैठे अनशनकारियों में पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कृष्ण की तबियत बिगड़ने बिगड़ने लगी। जिसकी सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर अखिलेश प्रसाद शनिवार की देर शाम इलाज करने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर इलाज करने के बजाय अनशनकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अनशन कारियों को कोसना शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि डॉ अखिलेश प्रसाद ने कहा कि अनशनकारी पागल हो गए है, एम्स बनवाने के सपने देख रहे है जो कभी पूरा नहीं होगा। जिसके बाद अनशन कारियों का गुस्सा फुट पड़ा ओर आक्रोशित अनशनकारियों ने डॉक्टर को ही बंधक बनाया। हालांकि डॉक्टर अखिलेश प्रसाद ने अनशन कारियों से गलती मानी लेकिन अनशन कारी के आक्रोश शांत नहीं होने पर उन्होंने कान पकड़कर उठक बैठक कर गलती माना।
नहीं करनी चाहिए थी टिप्पणी
नहीं करनी चाहिए थी टिप्पणी
वहीं इस मामले के संबंध में अनशन के मुख्य संयोजक पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कृष्ण ने कहा कि डॉक्टर ने आते आते ही राजनीति की साजिश वाली बात शुरू कर दी जबकि उन्हें अनशनकारी की इलाज के सिवा किसी तरह की टीका टिप्पणी करने की जरूरत नहीं थी।