Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया:क्रांतिकारी युवा परिषद् का 14वीं स्थापना दिवस समारोह संपन्न - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, January 6, 2019

खगड़िया:क्रांतिकारी युवा परिषद् का 14वीं स्थापना दिवस समारोह संपन्न

कोशी लाइव:AKKY
खगड़िया:
#क्रांतिकारी युवा परिषद् का 14वीं स्थापना दिवस समारोह संपन्न

गुरु शांति प्रकाश के बताये रास्ते पर चलने का आह्वान :क्रा0यु0प0
आज दिनांक 6-1- 2019 को क्रांतिकारी युवा परिषद् के 13 वें स्थापना दिवस एवं शांति प्रकाश के 26 वीं पुण्यतिथि समारोह क्रांतिकारी युवा परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र शास्त्री की अध्यक्षता में गुरु नरेंद्र भवन दान नगर में संपन्न हुई!
जहां गुरु शांति प्रकाश के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई !
सभा को संबोधित करते हुए क्रांतिकारी युवा परिषद् के अध्यक्ष धर्मेंद्र शास्त्री ने कहा कि क्रांतिकारी युवा परिषद् की स्थापना समाज के प्रत्येक क्षेत्र में क्रांति कर अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब ,पिछड़े लोगों को सम्मान दिलाने के लिए की गई !इसका मूल उद्देश्य क्रांतिकारियों का सम्मान करना है
नगर अध्यक्ष राजू भाई ने कहा कि वीर गुरु शांति प्रकाश ने खगड़िया की जनता के लिए स्वास्थ्य ,सेवा संबंधी उपकार किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता ! आजीवन अवैतनिक रहकर गुरु बद्धुलाल व्यायामशाला को सींचने का काम किया ,आज उनके बताए रास्ते पर चलकर हजारों युवा देश में सैनिक एवं अन्य पदों पर आसीन होकर खगड़िया का मान बढ़ा रहे हैं !
वहीं नगर उपाध्यक्ष विवेक रंजन ने कहा कि सेवा समाज व देश के प्रति समर्पण ही गुरु जी का मूल मंत्र था उसे हम जीवन में अपनाकर ही आगे बढ़ सकते हैं !
कार्यक्रम में पांडव कुमार ,विवेक, आदित्य राज ,राहुल गुप्ता ,सौरभ सिंह, नीतीश कुमार ,सावन यादव ,मणि कुमार ,प्रिंस कुमार ,बिट्टू ,गोलू ,नवीन यादव रतुल कुमार सोनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे