कोशी लाइव@सुपौल
टी ट्वेंटी मैच का आयोजन
छातापुर।सुपौल।संजय कुमार भगत
छातापुर क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में सुरपत सिंह हाई स्कूल के खेल मैदान में टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसका उदघाटन भाजयूमो नेता संजीव कुमार भगत, केशव कुमार साह, शालिग्राम पांडे, राज कुमार ने किया। भाजयूमो नेता श्री भगत ने कहा कि खेल के आयोजन से आपसी प्रगाढ़ता बढ़ता है। इसको लेकर हर साल ऐसे आयोजन होने की बात कही। उदघाटन मैच अचरा और बघेली के बीच हुआ। जिसमे टास जीतकर पहले बल्लेबाजी को उतरी अचरा की टीम ने 218 रनों के स्कोर खड़ा किया। जबाब में उतरी टीम बघेली टीम ने सारे विकेट खोकर 140 पर ही ढेर हो गयी। कॉमेंटेटर की भूमिका में शांतनु, सोना थे। मैच के सफल आयोजन को लेकर नवल सिंह, नवीन सिंह, गुडडू कुमार, सुनील भाटिया, राजा कुमार, राज कुमार झा, राज कुमार, शिव नारायण आदि सक्रिय थे।
