सिंहेश्वर [दीपक कुमार सिंह]:--
कोशी लाइव@मधेपुरा।।।
भारत फाइनेंशियल इंडस्ट्रीयल लिमिटेड के एजेंट से लूटी गई 52 हजार रूपये की जांच परताल में सिंहेश्वर पुलिस जुट गई है।बता दें कि क्षेत्र के बरहरी उच्च विद्यालय के निकट मंगलवार की शाम भारत फाइनेंशियल इंडस्ट्रियल लिमिटेड के कलेक्शन एजेंट मो• अजीम से हथियार के बल पर 52 हजार रूपया लूट लिया गया। वे संस्था के लिए सिरसिया और बरहरी से कुल 52 हजार 752 रूपए कलेक्शन कर अगले सेंटर बैरबन्ना के लिए जा रहे थे। तभी अपाची बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधी आगे में आ धमके और हथियार दिखाकर डिक्की में रखे सारे रूपए छिनकर चलते बने।
थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की जांच परताल शुरू कर दी गई।