Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।बीडीओ ने बाल विवाह होने से रोका - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 18, 2019

सहरसा।बीडीओ ने बाल विवाह होने से रोका

कोशी लाइव:विकास तांती

सहरसा / सत्तरकटैया प्रखंड के पटोरी पंचायत अंतर्गत 16 वर्षीय ऋतु कुमारी की जिंदगी को बीडीओ स्वेता , प्रमुख कृष्ण कुमार उर्फ माखन व थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार के प्रयास से शुक्रवार को वाल विवाह करने से मना कर एक लड़की की जिंदगी को बचा लिया गया। बीडीओ स्वेता ने जानकारी दिया कि पटोरी पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी भिखो महतो अपने बेटी की शादी महज 16 वर्ष की उम्र में करने जा रही थी। जिसका जानकारी हम लोगों को गुप्त रूप से मिला। स्थल पर पहुँचने पर पता चला कि सुपौल के शुखपुर से बारात आता एवं देर रात शादी होता । लेकिन कम उम्र में शादी को देखते हुए शादी करने से मना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि परिवार वालों को जानकारी दी गयी कि किसी भी हालत में 18 वर्ष से कम उम्र में लड़की की शादी नही की जाय।