Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा। सहरसा स्टेशन वाय-फाई की सुविधा से हुआ लैस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 19, 2019

सहरसा। सहरसा स्टेशन वाय-फाई की सुविधा से हुआ लैस

कोशी लाइव:अक्की

सहरसा। नए वर्ष में रेलवे ने यात्रियों को नई सौगात दी है। सहरसा स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेशनों में शामिल हो गया है। पूर्व मध्य रेल के मंडल रेल प्रबंधक आरके जैन एवं सीनियर डीएसटीई अभिषेक कुमार के अथक प्रयास से सहरसा स्टेशन अब वाय-फाई से लैस हो गया है। सहरसा स्टेशन पर नेट का सरवर लगा दिया गया है। सरवर लगने से अब सहरसा स्टेशन पर यात्रियों को वाय-फाई की सुविधा मिलनी शुरू हो गयी है। रेल दूरसंचार सहित पीआरएस कार्यालय में सरवर लगा दिया गया है। सरवर लगाने के बाद यूटीएस काउंटर पर वाय-फाई राउटर मशीन लगा दिया है। जिससे अब आसानी से यात्रियों का मोबाईल रेल के वाय-फाई से कनेक्ट हो जाएगा। वर्ष 2019 नए वर्ष में रेलवे ने यात्रियों को वाय- फाई की सौगात देकर एक नयी उपलब्धि हासिल की है। इससे जहां सहरसा रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं की श्रेणी में शामिल होता जा रहा है वहीं इससे यात्रियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। स्टेशन पर अब यात्रा के दौरान या ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्रियों को मुफ्त में रेलवे का वाय-फाई की सुविधा मिलनी शुरू हो गयी है। रेल दूरसंचार विभाग की देखरेख में लगाए गए इस वाय-फाई की सुविधा से अब यात्री आसानी से आन लाइन यात्रा टिकट बुक करा सकते हैं। अभी फिलहाल यूटीएस काउंटर(अनारक्षित टिकट काउंट) पर ही वाय-फाई राउटर मशीन लगाया गया है। इस जनवरी माह के अंत तक सभी प्लेटफार्म पर राउटर मशीन लगा दी जाएगी।
-----------------------
जियो से भी फास्ट है वाय-फाई की स्पीड
सहरसा स्टेशन पर लगाए गए वाय-फाई की स्पीड जियो से भी फास्ट है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर दूरसंचार अमित सुमन कहते हैं कि इसकी स्पीड 10 एमबीपीएस का है। वाय-फाई का डिस्टेंस सहरसा स्टेशन पर 30 मीटर कवर करता है। सहरसा स्टेशन पर सरवर तो पहले ही लगा दिया गया था। अब पीआरएस काउंटर पर वाय-फाई राउटर भी लगा दिया गया है।
-------------------------
इस तरह करें टिकट बुक
आप जैसे ही स्टेशन पीआरएस काउंटर के पास पहुंचेंगे तो पहले अपना मोबाइल आन करेंगे तो नेट यूटीएस आएगा। मोबाइल में वाय-फाई सिस्टम आन करें। इसके बाद रेल वायर पर लोगिन करें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालें तो वन टाइम पासवर्ड आपके दिए गए मोबाइल नंबर पर आएगा। पासवर्ड डालने पर मोबाइल रेल के नेटवर्क से जुड़ जाएगा। इसके बाद अपने मनचाहे जगहों के लिए आसानी से टिकट बुक करा सकते हैं।
----------------------
सहरसा स्टेशन वाय-फाई की सुविधा से हुआ लैस
सहरसा स्टेशन पर वाय-फाई की सुविधा बहाल कर दी गयी है। सरवर सहित वाय-फाई राउटर लगाया गया है। जिससे अब आसानी से यात्रियों को आन लाइन टिकट कटाने में सहरसा स्टेशन पर वाय-फाई की सुविधा मिलेगी।
अभिषेक कुमार, सीनियर डीएसटीई, पूर्व मध्य रेल