कोशी लाइव:AKKY
सोमवार को सूर्य के बादलों में छिपे रहने से लोगों को राहत नहीं मिली। ठंडी हवा के कारण तापमान में काफी गिरावट हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो तीन दिनों तक तापमान में गिरावट रहेगी। उत्तराखंड में बर्फ गिरने के कारण हवा में ठंडक बनी हुई है। एक दो दिनों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
खासकर सुबह व शाम में ठंड से लोगों की परेशानी रहती है। गर्म कपड़े पहनकर लोग बाहर निकलते हैं। बच्चों को अत्यधिक परेशानी है। छोटे-छोटे बच्चे ठंड के कारण बीमार पड़ रहे हैं। ठंड से गर्म कपड़ों का बाजार गर्म है। सोमवार को शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी करनवालों की भीड़ देखी गयी। सस्ते दर में मिलने वाले ऊनी के कपड़े लोगों को खूब भा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक संतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार तक तापमान में गिरावट रहेगी। हल्की बारिश की भी संभावना है। बुधवार से फिर मौसम साफ होने व धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।
