कोशी लाइव:AKKY
मनरेगा योजना के तहत कम मिट्टी देने का विरोध करने पर हुई मारपीट में एक लाभार्थी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना रामपुर पंचायत के वार्ड पांच गोढयारी टोला में सोमवार को दिन के 11 बजे हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाना चाहा, तो पीड़ित परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी और वरीय पदाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गये।
मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि मनरेगा योजना से बीपीएल परिवार के दरवाजे पर मिट्टी भराई कार्य में संबंधित ठेकेदार लाभार्थियों को पांच से 10 टेलर मिट्टी दे रहा था। उनके घर में तीन बीपीएल कार्डधारी हैं। दरवाजे पर तीन-चार ट्रेलर मिट्टी गिरायी गयी थी। उनके पति राजकुमार मुखिया ने कहा कि पहले यहां पूरी मिट्टी गिरा दो इसके बाद दूसरे की मिट्टी गिराना। इसी बात पर ट्रैक्टर चालक जोगिंदर मुखिया ने सुनील मुखिया, राजेश, मुकेश, रुपेश, रामनाथ, सोमनाथ और सुधीर के साथ मिलकर राजकुमार की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान ही उसके पति की मौत हो गयी।
देर शाम एसडीपीओ वशी अहमद घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि हर हाल में घटना में शामिल सभी लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।