कोशी लाइव:AKKY
एम्स निर्माण संघर्ष समिति ने एम्स निर्माण की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन को स्थगित कर दिया है। साथ ही चिकित्सक के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
सोमवार को एम्स निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार झा व सरंक्षक प्रवीण आनंद ने माफी मांगते हुए कहा कि एम्स निर्माण के लिए कोसी में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को जानकारी दी जाएगी कि सहरसा में बनने वाले एम्स को दरभंगा ले जाया जा रहा है। डीएम के द्वारा वर्ष 2017 में 217 एकड़ जमीन का प्रस्ताव भेजा गया था।
