कोशी लाइव:अक्की
मधेपुरा। सुखासन पुल के समीप गुरुवार की रात 102 एंबुलेंस के चालक के विष्णुदेव मंडल और लक्ष्मण मेहता के साथ मारपीट और रुपये छीनने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात 102 के एंबुलेंस चालक को दुर्घटना की सूचना मिलने पर सुखासन पुल के समीप पहुंचे। लेकिन वहां कोई नहीं था।अचानक से आए तीन लोगों ने एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित चालक ने बताया कि जब उसे रात में फोन पर मिली सूचना के आधार पर हमलोग गए हुए थे। इसी दौरान तीन लोगों ने हथियार दिखाकर मारपीट करते हुए मोबाइल, दो हजार रुपया व अन्य कागजात छीन लिया। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है रात में ही पदाधिकारी को भेजा गया था। जांच भी की जा रही है।
