Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।15 बोतल शराब के साथ कार जब्त - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 18, 2019

मधेपुरा।15 बोतल शराब के साथ कार जब्त

कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा: सदर थाना अंतर्गत साहुगढ़ गांव के भगवानपुर टोला के समीप गुरुवार की रात एक कार से 15 बोतल शराब बरामद किया गया। सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने बताया कि गुरुवार की रात दस बजे के करीब विशेष जांच अभियान के दौरान भगवानपुर टोला के समीप एक कार को आता देख उसे रोकने का इशारा किया गया। कार चालक ने थोड़ी दूर पर ही कार को रोक गाड़ी से उतर अंधेरे में फरार हो गया। कार की जांच की गई तो कार में विदेशी शराब का 15 बोतल मिला। शराब सहित कार को सदर थाना लाया। बरामद शराब को लेकर अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के दौरान कमांडो विपिन कुमार, चुनचुन कुमार, अमन कुमार, विकास कुमार, सोनू, धर्मेंद्र सहित अन्य मौजूद थे।