Kosi Live-कोशी लाइव सुपौलl दिल्ली में आयोजित परेड में सुपौल की बेटी होगी शामिल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 19, 2018

सुपौलl दिल्ली में आयोजित परेड में सुपौल की बेटी होगी शामिल

कोशी लाइव:

सुपौल : 2019 के गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित परेड में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के अंतर्गत सत्येंद्र नारायण ¨सह महिला महाविद्यालय सुपौल की छात्रा देवेंद्र पासवान की पुत्री अंजली कुमारी चयनित की गई है। अंजली कुमारी सत्येंद्र नारायण ¨सह महिला महाविद्यालय स्नातक पार्ट 2 की छात्रा है। इसका चयन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा हटिया रांची में आयोजित बिहार - झारखंड के संयुक्त कैंप में किया गया था। छात्रा का चयन आरडी परेड में होने पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अवनींद्र कुमार ¨सह समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बताते हैं कि अंजली को आरडी परेड में भाग लेने के लिए 01 जनवरी से 30 जनवरी तक दिल्ली में रहना होगा।