कोशी लाइव:
सुपौल। वीरपुर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर के विवाह भवन के कमरे से बोरा में रखे 29 बोतल नेपाली शराब, मोटरसाइकिल के साथ कारोबारी को पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम ने बताया कि सूचना के आधार पर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर के विवाह भवन के एक कमरे में नेपाली शराब के साथ धंधेबाज को बोतल गिनते हुए मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। 300 एमएल की 29 बोतल उमंग ब्रांड की नेपाली शराब के साथ कारोबारी की पहचान प्रोफेसर कॉलोनी वार्ड 13 निवासी दीपेश कुमार यादव उर्फ विराट यादव के रूप में की गई। यह मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

मोटरसाइकिल की चोरी
सुपौल : सदर प्रखंड कार्यालय परिसर से मंगलवार को ग्रामीण आवास सहायक की मोटरसाइकिल चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। इस बाबत ग्रामीण आवास सहायक दिनेश राम जो मूल रूप से सुखासन का रहने वाला है ने पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित दिनेश राम ने बताया कि वह कार्यालय में था और जब शाम में बाहर निकला तो अपनी मोटरसाइकिल गायब पाया। काफी खोजबीन की लेकिन मोटरसाइकिल नहीं मिली।