Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:राज्यपाल लालजी टंडन पहुंचे मधेपुरा, BNMU के द्वितीय दीक्षांत समारोह में लिया हिस्सा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, December 23, 2018

मधेपुरा:राज्यपाल लालजी टंडन पहुंचे मधेपुरा, BNMU के द्वितीय दीक्षांत समारोह में लिया हिस्सा

-------------------
संवाद सूत्र, मधेपुरा : बीएनएमयू में रविवार को आयोजित दीक्षा समारोह में राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन व विवि प्रशासन की ओर पूरी तैयारी की गई थी। राज्यपाल लालजी टंडन का हेलिकॉप्टर लगभग साढ़े 12 बजे संत अवध कीर्ति खेल मैदान पर लैंड किया। जहां पहले से मौजूद कुलपति डॉ. अवध किशोर राय ने राज्यपाल को बुके व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद सड़क मार्ग से राज्यपाल का काफिला विवि पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर मधेपुरा कॉलेज व एमएलटी कॉलेज, सहरसा के एनसीसी कैडेटों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
------------------------
राज्यपाल के स्वागत में निकाली गई विद्वत शोभा यात्रा :
महामहिम कुलाधिपति सह राज्यपाल के आगमन पर कुलपति कार्यालय से दीक्षा समारोह मंच तक विद्वत शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में प्रति कुलपति, कुलसचिव, विद्वत परिषद सदस्य, ¨सडीकेट सदस्य, विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, पूर्व कुलपति शामिल हुए। इस दौरान डीएम, एसपी, डीईओ आदि मंच के समीप खड़ रहे।
------------------------
छात्रों को दिलाया गया शपथ :
दीक्षा समारोह के प्रतिभागियों को कुलपति डॉ. अवध किशोर राय ने सदा इमानदारी व सत्य की राह पर चलने की शपथ दिलाई। कुलपति ने छात्रों को पढ़ाई के दौरान अर्जित ज्ञान का उपयोग समाज व राष्ट्र के उत्थान में लगाने को कहा। शपथ के दौरान सभी प्रतिभागी कुलपति के द्वारा कहे गए बातों को दुहरा रहे थे।
-----------------------
पांच सौ छात्रों को किया गया प्रमाणपत्र :
बीएनएमयू में आयोजित दूसरे दीक्षा समारोह में 500 छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसमें 39 गोल्ड मेडलिस्ट, 89 पीएचडी डिग्रीधारी, 119 एमडी व एमएस, 2015 में स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 72 व वर्ष 2016 में स्नातकोत्तर उतीर्ण 181 छात्र शामिल है।
---------------------------
एनसीसी व एनएसएस कैडेटों का भी रहा सराहनीय योगदान :
दीक्षा समारोह के दौरान एनसीसी व एनएसएस के कैडेट भी अपने कार्यों में जुटे रहे। मधेपुरा कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी लैप्टिनेंट गौतम के नेतृत्व में रोहित, मनीष, रितिका, मु. मजहर सहित अन्य कैडेटों विभिन्न जगहों पर तैनात दिखे। साथ ही एनएसएस के स्वयंसेवक पंडाल में उपस्थित अतिथियों के स्वागत में लगे रहे। वहीं के मुख्य द्वार के समीप बौकू राम, केशव कुमार, प्रवीण कुमार, रूदल कुमार, अनिल कुमार, सिकेंद्र मुखिया आदि नॉर्थ परिसर कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा : राज्यपाल लालजी टंडन रविवार को भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय पहुंचे. उन्होंने यहां बीएनएमयू के द्वितीय दीक्षांत समारोह में अध्यक्षीय भाषण दिया.


राज्यपाल सह कुलाधिपति लालजी टंडन ने अपने भाषण में कहा कि हम अपनी प्राचीन भारतीय सभ्यता-संस्कृति में निहित नैतिक दर्शन को प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक हर स्तर के पाठ्यक्रमों में अनिवार्य विषय के रूप में शामिल करें.


उन्होंने कहा कि ज्ञान-विज्ञान, कला-साहित्य, धर्म-दर्शन एवं इतिहास-संस्कृति की जो विरासत भारत में है, हमारे युवा उस विरासत को संरक्षित एवं संवर्द्धित करें. हम अपना ऐसा राष्ट्रीय चरित्र बनाएँ, जो न केवल भारत की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखे, बल्कि वैश्विक संतुलन एवं शांति का मार्ग भी प्रशस्त करे.

कुलाधिपति ने इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित होने के लिए सबको साधुवाद दिया. साथ ही समारोह के सफल आयोजन के लिए बीएनएमयू के सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.