कोशी लाइव:AKKY
सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र के मझारी गांव वार्ड 8 सोमवार की सुबह आग में झुलस कर एक वृद्ध की मौत हो गई। अगलगी की घटना में घर में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया।
बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 4 बजे राम लखन राय के घर में अलाव से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। इस बीच आग लगने से सिलेंडर भी फट गया। इससे आग और विकराल हो गई।
घर के अन्य सदस्य जैसे-तैसे बाहर निकल निकल गए लेकिन बीमार और बिस्तर पर पड़े राम लखन राय(66) नही निकल सके। आग के विकराल रूप को देखकर उन्हें कोई निकाल भी नहीं पाया। इससे झुलस कर उनकी मौत हो गई। बाद में किसी तरह आग पर काबू पाया गया। अगलगी की घटना की सूचना पुलिस और अंचल को दी गई है।
