कोशी लाइव:AKKY
अररिया के सिकटी प्रखंड के बरदाहा थाना प्रभारी विनोद सिंह के खिलाफ सिकटी एबीएम पथ जाम, स्थानीय लोगों का जोरदार प्रदर्शन। थाना प्रभारी को हटाने की मांग पर अड़े स्थानीय लोग।
दरअसल बरदाहा बाजार में एक अंडे वाले जहांगीर और परचून दुकानदार पान मोहमद के साथ जोर जबरदस्ती करके बंद करने के दौरान तोड़फोड़ का आरोप स्थानीय दुकानदार लगा कर प्रदर्शन कर रहे हैं । उनका कहना है कि पुलिस गुंडागर्दी पर उतर आई है। इसके कारण बाजार में व्यापार करना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि जर्जर सड़क के कारण पहले से ही व्यापार का नुकसान है औऱ पुलिस की गुंडागर्दी से व्यापार प्रभावित हो रहा है। पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन लोगों को समझाने में लगी है लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। जाम के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है। वाहनों की कतार लग गई है। लोगों के आक्रोश और पुलिस द्वारा की गई हरकत को गंभीरता से लेते हुए डीएम के आदेश पर बरदाहा थाना प्रभारी हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया। इसके बाद लोगों को गुस्सा शांत हुआ। अब धीरे धीरे बाजार की दुकानें खुलनी शुरू हुई हैं।
इधर, बरदाहा थानेदार बिनोद कुमार सिंह ने वताया कि सुचना पर सशस्त्र बल के साथ बरदाहा फुलवाडी मे जुआडी सहित असमाजिक तत्वो को पकडने के लिए रात मे गांधी चौक से पश्चिम फुलवाडी गये थे लोटते वक्त चौक पर उस दुकान पर गये थे जहां अबैध कारोबारियों का अड्डा रहता है जिसे समय से दुकान बंद करने की हिदायत दी थी खुली दुकान देख बंद करवाया जिस दरम्यान दो चार अंडा गिर गया था उसे समझा कर चले आया मेरे उपर लगाया गया आरोप निराधार है।
