कोशी लाइव:
छातापुर। सुपौल। एस कुमार
पनोरमा सिटी पूर्णिया के संजीव झा की पत्नी रामपुर पंचायत के लालपुर गांव निवासी समाज सेवी कविता मिश्रा के द्वारा गरीब और निसहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। उन्होंने मुख्यालय बाजार के मवेशी हाट पहुंचकर वार्ड सदस्य के उपस्थिति में गरीबों के बीच कम्बल, साड़ी और चादर का वितरण किया। लोगों को संबोधित करते हुये श्रीमति मिश्रा ने कहा कि गरीबों और निसहाय परिवारों को ठंड में राहत प्रदान करने को लेकर उनके द्वारा वितरण कार्य किया जा रहा है
। उन्होंने 4 दर्जन से अधिक गरीब परिवार और जरूरत मन्दो को गर्म कपड़ा प्रदान किया। वही पनोरमा ग्रुप के संजीव झा ने कहा कि उनके द्वारा 14 जनवरी को मकर सक्रांति के अवसर पर गरीबों के लिए सुरपत सिंह हाई स्कूल में महाभोज का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े का वितरण भी किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने पूर्णिया में पहुँचने वाले मरीजों को हर संभव मदद करने की बात कही। जबकि मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया जय कुमार भगत, वार्ड सदस्य पप्पू मुखिया, संजय कुमार भगत, राज कुमार झा, अमित कुमार, अनुपम कुमार, सोनू कुमार आदि ने वितरण कार्य की प्रशंसा की। उधर गरीब परिवार भी कपकपाती ठंड में गर्म कपड़े पाकर वितरण कर्ता को धन्यवाद का पात्र बताया। लोगों ने कहा कि प्रशासन द्वारा गरीबों के प्रतिं कोई सहायता इस ढंड में प्रदान नही किया गया । श्री मति मिश्रा के द्वारा किये गए वितरण कार्य से गरीबों को काफी मदद मिली है। मौके पर लक्षण पासवान, भूखेंन्द्र मुखिया, दर्दी देवी, राम प्रसाद सरदार, मसो. दुखनी देवी आदि थी।