कोशी लाइव:AKKY
खगड़ियाः जिले में सिपाही के बेवफाई का मामला सामने आया है। सिपाही को नवविवाहित महिला से प्रेम हो गया था। दोनों का प्रेम इतना परवान चढ़ा कि नवविहिता प्रेम में अंधी होकर अपने पति को छोड़ सिपाही के साथ रहने लगी। इसी दौरान सिपाही का ट्रान्सफर जमुई हो गया और फिर क्या सिपाही महीनों के रिश्ते को चंद दिनों में ही भूल गया। मामला अलौली थाना के सिमराहा गांव की है।
पीड़िता ने लगाया यौण शोषण का आरोप
प्यार में धोखे के बाद पीड़िता ने आरोपी सिपाही कुंदन कुमार के खिलाफ खगड़िया महिला थाना में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने सिपाही पर प्यार के जाल में फसां कर यौनशोषण करके छोड़ने का आरोप लगाया है। दोनों मार्च 2018 से एक साथ रह रहे थे। पीड़िता ने कुंदन के प्यार में अपने पति को भी छोड़ दिया था। इधर पुलिस मामला दर्ज करके पीड़िता का मेडिकल जाँच करा रही है। हालाँकि पीड़िता ने कैमरा के सामने कुछ भी बोलने से इंकार किया है। .
