Kosi Live-कोशी लाइव बेगूसरायःबहू के साथ घर में घुस कर अपराधी कर रहा था छेड़खानी,विरोध करने पर सास को मारा हथौड़ा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 18, 2018

बेगूसरायःबहू के साथ घर में घुस कर अपराधी कर रहा था छेड़खानी,विरोध करने पर सास को मारा हथौड़ा

कोशी लाइव:AKKY

बेगूसरायः जिले में बीती रात अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने घर में घुसकर सोए सास और बहू की जमकर पिटाई कर दी। उन्होंने सास पर हथौड़े से वार किया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के तिलरथ देवना की है ।
बहु के साथ छेड़खानी का कर रही थी विरोध
बता दें कि बीती रात तीन की संख्या में अपराधी योगेश्वर शर्मा के घर में घुस गए और  उनकी पत्नी मीना देवी को हथौड़े से मारा जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई । दरअसल अपराधी मृतिका के बहु के साथ छेड़खानी और जबरदस्ती का प्रयास कर रहे थे। जब सास ने विरोध किया तो अपराधियों ने हथौड़े से वार उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास में जुटी है। वही घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश भी है। पीड़ित परिवार औरंगाबाद निवासी हैं।